SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरि के नेतृत्व मे भारतीय इंटर कालेज एवं सोनांचल इण्टर कॉलेज मे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय इण्टर कॉलेज के प्रतियोगिता मे अभिषेक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कालेज के कुल 90 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे अभिषेक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सुसुम कक्षा 9 दुसरे नम्बर पर और रमसा तृतीय पर स्थान रही। विजेताओं को युवा मोर्चा द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, विद्यासागर मौर्य, रामानंद पांडेय, किशन जी, बाबूलाल शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय, राकेश उमर और विवेक कुमार तथा विद्यालय के छात्र -छात्राएं व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं सोनांचल इंटर कालेज में प्रतियोगिता में 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान अंजलि गौरव ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान अभय केसरी ने तथा तृतीय पुरस्कार आरती ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कैलाश, पूर्व अध्यक्ष राकेश, अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री मुमताज, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग, महामंत्री किसन, मंडल महामंत्री धीरज, विद्यासागर उपस्थित रहे।
.