Breaking News
दिल्ली विधानसभा जीत पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष     |     कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार     |     बैडमिंटन टूर्नामेंट: आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने ओबरा के प्रशान्त और लक्की को हराया     |     
logo
Share on

संवाददाता अजीत सिंह

सोनभद्र(ओबरा)। जनपद के ओबरा के सिंदुरिया शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को संविधान गौरव अभियान के तहत बस्ती संपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में बस्ती संपर्क मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने भाग लिया। अभियान के दौरान संजय केसरी की अध्यक्षता में सिंदुरिया शक्ति केंद्र बर्दिया बूथ पर घर-घर जाकर लोगों को संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान के बारे में बताया गया। जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव तिवारी, विकास चौबे, राजा हरि और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने संविधान संशोधनों के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया है और दलितों, आदिवासियों और अन्य वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के जन्मस्थान मद्धेया प्रदेश के मऊ में एक भव्य स्मारक का निर्माण करवाया है और उनके अन्य ऐतिहासिक स्थलों को भी विकसित किया है।ओबरा सोनभद्र के बर्दिया बूथ पर आयोजित संविधान गौरव अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान, लोगों को संविधान के महत्व और बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान के बारे में बताया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे समाज में समानता और सद्भाव बढ़ेगा।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top