SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के घोरावल नगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। तहसील परिसर से शुरू हुई इस रैली को एसडीएम राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार नटवर सिंह और बीइओ अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कम्पोजिट विद्यालय घोरावल, राजकीय इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कालेज और सोनांचल इंटर कालेज के हजारों छात्रों ने भाग लिया। रैली शुरू होने से पहले सभी छात्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
रैली के दौरान नगर भ्रमण के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी जीआईसी परिसर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर सभी मतदाताओं को आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। साथ ही उन्हें अपने परिवार और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता रैली में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार नटवर सिंह, लेखपाल इंदुशेखर त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय के अलावा शिक्षक संजय मिश्रा, अजय कुमार, विनोद कुमार, नागेंद्र सिंह और धर्मराज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.