Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) के लिए सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा को चुना गया है। उन्हें यह पदक वर्ष 2019 में बतौर एएसपी बरेली में तैनाती के दौरान अपने अदम्य साहस और वीरता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। सात जनवरी 2019 को सुबह साढ़े पांच बजे बरेली शहर के बीचोबीच कोहड़ापीर पुलिया के पास बदमाशों ने सराफ और उनके मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 15 लाख रुपये लूटे थे। इस घटना के करीब आठ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। लूटे गए 15 लाख रुपये भी बरामद किए थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएसपी अशोक कुमार मीणा ने किया था। इस दौरान उनके बॉडी प्रोटेक्टर में भी गोली लगी थी। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

Blog single photo

वीरता पदक के लिए चुने जाने पर अशोक कुमार मीणा ने शासन का आभार जताया।इसका श्रेय अपनी टीम के सभी साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरा आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा। कर्तव्यों को और अधिक समर्पण व निडरता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समाज और देश की सेवा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top