Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

मिर्जापुर। महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को पड़ रहे विशेष स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर विंध्य धाम में पांच लाख ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, माता विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रोक रहेगी। बृहस्पतिवार को एसबीआई चौराहे पर स्थित प्रशासनिक भवन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा मौनी अमावस्या पर भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था करें और चौकसी बरतें। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पुरानी वीआईपी मार्ग के मुख्य गेट से लेकर मंदिर तक किसी प्रकार से कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। मां विंध्वासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी श्रद्धालु निकास द्वार से दर्शन पूजन न करें इस पर कड़ी नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया एवं बैरिकेडिंग के पास कड़ी नजर रखने को कहा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 17 ज्यादा विशेष ट्रेनों और 200 से ज्यादा बसों से दर्शनार्थी विंध्यधाम पहुंचेंगे। निजी वाहनों की संख्या भी काफी रहेगी। नगर पालिका ईओ जी लाल ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों प्रमुख मार्गों, गलियों, चौराहों औ गंगा घाटों पर 180 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top