Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता यशस्वी

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से माॅंग की है कि एलटी, प्रवक्ता एवं अधीनस्थ राजपत्रित संवर्गों में लम्बे समय से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को अविलम्ब प्रारम्भ किया जाए। उनका कहना है कि प्रदेश की वर्तमान लोकप्रिय सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित हैं किन्तु अत्यन्त ही खेद का विषय है कि विभागीय पदोन्नति का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ता कई वर्षों से एक ही पद पर अनवरत सेवारत हैं। जबकि महानिदेशक के अधीन संचालित बेसिक शिक्षा विभाग में 05 वर्षों के पश्चात ही पदोन्नति का लाभ वहाॅं के शिक्षकों को मिल रहा है। मुख्यमन्त्री योगी ने इस विषय में विभाग को समयबद्ध ढंग से कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया है। इसके बावजूद भी विभागीय शिथिलता के कारण जो पदोन्नति शिक्षक-शिक्षिकाओं को 05 वर्षों के पश्चात प्राप्त होनी चाहिए वह 15 से 20 वर्ष पूर्ण होने पर भी अद्यतन अप्राप्त है‌। कई वर्षों से अधीनस्थ राजपत्रित का समूह 'ख' पदों पर पदोन्नति लम्बित है, जबकि 50% कोटा इसी प्रक्रिया से पूर्ण किया जाना है। इससे सम्पूर्ण राजकीय माध्यमिक शिक्षक समाज में अत्यन्त ही आक्रोश,पीड़ा एवं विषाद का वातावरण व्याप्त है। अशोक कुमार अवाक ने माॅंग की है कि पुरुष एवं महिला सभी संवर्गों में (सहायक अध्यापक/ प्रवक्ता/प्रधानाध्यापक) तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए एक निश्चित समयावधि में पदोन्नति से सम्बन्धित सभी प्रकरणों का निराकरण कराते हुए पदोन्नति तथा पदस्थापन का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top