SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस गांधी की दैनिक प्रार्थना एवं रामधुन के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गांधी के प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने पुष्पांजलि अर्पित कर गांधी जी को नमन किया। श्री त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रघुपति राघव राजाराम गा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी पदाधिकारी ने पुष्पांजलि देकर गांधी की प्रार्थना को गाया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात हुई गोष्ठी में अभिषेक त्रिपाठी ने गांधी के चरित्र और गांधी विचार पर विस्तार से वर्णन किया कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने अंदर गांधी के विचार को अपनाना चाहिए और सत्य अहिंसा के मार्ग को चुनना चाहिए। विचार व्यक्त करने वालों में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य हाजी फरीद अहमद, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, पीसीसी सदस्य राजबली पांडे, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष विशिष्ट कुमार विमल, निवर्तमान महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव, शंकर लाल भारती, यूथ कांग्रेस के सूरज वर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, करमा ब्लॉक के वर्तमान अध्यक्ष बंशीधर देव पांडे ल, घोरावल ब्लाक के निवर्तमान अध्यक्ष लालू राम पांडे, सेवा दल के शिवपूजन विश्वकर्मा, संतोष नागर सहित आदि लोग प्रार्थना सभा गोष्ठी में उपस्थित रहे।
.