Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता यशस्वी

सोनभद्र। बसपा नेता संजय सिंह गौंड ध्रुवे द्वारा नगवा में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर 5 बच्चों के शिक्षा का खर्च जीवन पर्यन्त उठाने, 4 गुमनाम आदिवासी समाज के सपूत को जो देश को आजादी मैं अपनी अहम भूमिका निभाने वाले मूर्ति लगाने का संकल्प लिया गया। हमारे संवाददाता के अनुसार विकासखंड दुद्धी के आदर्श ग्राम नगवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर भव्य आदिवासी महोत्सव का आयोजन विगत वर्षों की भांति भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा श्रवण सिंह गौंड ने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी वीर क्रांतिकारी की धरती है। भगवान बिरसा मुंडा एवं स्वराज स्तंभ को नमन करते हुए वक्ताओं द्वारा विस्थापितों के दुःख दर्द के उत्तर में कहाँ की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों विस्थापितों के दुःख दर्द को दूर को संज्ञान लेकर 4700 विस्थापितों की विस्थापन पैकेज की मांग मुख्यमंत्री से किया गया है और जिलाधिकारी सोनभद्र को भी अवगत कराया गया हैं। विस्थापित मोर्चा के सहयोग से हर घर को पक्का, एवं फर्जी मुकदमे वापस कराने, शेष बचे हुए विस्थापितों को विस्थापन पैकेज जल्द दिलाने साथ हीं राजस्व कर्मियों द्वारा विस्थापितों का आर्थिक शोषण पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की बात कही। विशिष्ट अतिथि बसपा नेता संजय सिंह गौंड ध्रुवे ने कहां की शिक्षा के बिना आदिवासियों का जीवन अधूरा है।

Blog single photo

पांच आदिवासी बच्चों का जीवन पर्यंत शैक्षिक खर्च उठाने का संकल्प नगवा की धरती पर लिया। साथ की ₹5000 का आयोजन समिति को सहयोग राशि भेंट की व 4 गुमनाम आदिवासी समाज की प्रतिमा लगवाने के साथ विस्थापितों के हक हकुक के लिए धरना प्रदर्शन करने एवं जरूरत पड़ने पर जेल जाने की बात कहीं। आयोजन के जनक महेशानंद भाई ने कहा कि विधान अर्थात बराबर का कानून का उल्लेख करते हुए अपने मौलिक सामानता के अधिकार के लिए संघर्ष करने, क्षेत्र के दिन दुःखियो का सहयोग करने वाले जमीनी अच्छे सच्चे नेता का चयन करने चाहे किसी पार्टी का हों,कनहर बांध जाने के बाद भी नहरों का कार्य पूर्ण नहीं होने से खेतोँ की सिंचाई नहीं होने पर दुःख व्यक्त किया। एनजीओ के सहयोग से जूता, ड्रेस पहने नौनिहालों को मंच पर बैठाया। 100 घरों तक पानी स्वयं के प्रयास से पहुंचने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौंड ने कहा कि कनहर परियोजना से विस्थापित हुए लोगों का संघर्ष मोर्चा के सहयोग से जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मांगो को पूर्ण करया जायेगा। जिला सहकारिता प्रमुख रामेश्वर प्रसाद राय ने 25 वर्षों से चले आ रहे कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की बात कही। साथी बसपा नेता राम विचार गौतम, सेवा समर्पण संस्थान पूर्व जिला क्षेत्र पंचायत सदस्य देवनारायण खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह आदि द्वारा आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने, शासन सत्ता तक उनकी आवाजों को उठाने की पुरजोर वकालत की।

Blog single photo

आगंतुक मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों सहित दूरदर्शन केंद्र दिल्ली से पधारे इश्हाक खान व मिडिया के जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगवा ग्राम प्रधान लखमन देवी द्वारा किया गया। आदिवासी संस्कृति की झलक कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुति आदिवासियों द्वारा की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भगवान बिरसा मुंडा एवं स्वराज स्तंभ पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित उपरान्त सायं आदिवासियों द्वारा निर्मित मशाल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों सहित आदिवासियों ने कैंडल जलाकर आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन हरिकिशुन प्रसाद द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर गौरव सिंह, वीरेंद्र सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, पूर्व प्रधान गंभीर प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री ईश्वर प्रसाद निराला, शिवकुमार सहित हजारों आदिवासी गिरिवासी मौके पर मौजूद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top