Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट के पास स्थित मानमंदिर घाट के सामने शुक्रवार को एक बड़ी नाव से टक्कर के बाद छोटी नाव पलट गई। जिससे छोटी नाव डूबने लगी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार लोग शोर मचाने लगे। इस बीच नाव पलटने की सूचना पर आनन-फानन जल पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया। नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के अनुसार बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे। छोटी नाव में छह लोग थे। बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को 11 एनडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। दोनों नाव संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top