Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(दुद्धी)। जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव जोरुखाड में कूड़ा डालने जा रहे सफाई कर्मी का ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरवर प्रसाद पुत्र मुंद्रिका प्रसाद (42 वर्ष) निवासी ग्राम जोरुखाड गांव में पंचायत राज विभाग में सफाईकर्मी है। वह अपने साथी शशी कुमार के साथ शुक्रवार की सुबह 12.30 बजे गांव में साफ सफाई कर ई रिक्शे में कूड़ा भरकर डालने जा रहे थे। गांव की सड़क के पास पहुंचा तो अचानक उसका रिक्शा पलट गया। किसी तरह से उसे रिक्शे से निकाला गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। साथी शशी और ग्रामीण के सहयोग से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अन्य साथी सफाई कर्मचारी की घटना की सूचना मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि हम लोगों के साथ शोषण हो रहा है। हम लोग अभी ई-रिक्शा ठेला चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। हमलोगों से जबरजस्ती ई रिक्शा चलवाया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात विनय कुमार सिंह, जय प्रकाश, राजेश बाबू बन कर आदेश जारी कर देते हैं। ब्लॉक में तैनात जो बाबू बन कर कार्य कर रहे हैं, तुरंत हटाया जाए। आए दिन हम सभी पर अन्य कामों को करने का हमेशा दबाव बनाया जाता है। साथी होने के बावजूद हम लोगो को ही शोषन करते हैं। तीनों सफाई कर्मचारियों को ब्लॉक से हटाया जाए जो कई वर्षों से बने हुए हैं। आज उसी का परिणाम है कि साथी की ये हालत हुई है। वहीं एडीओ से सैलफोन से बात हुई तो उन्होंने कहा की एक सफाई कर्मचारी घायल हुआ है। ई रिक्शा चलाने नहीं आ रहा था तो हमसे एक बार बात करनी चाहिए थी, हम तुरंत प्रशिक्षण दिलाते। ऊपर से आदेश है हर कर्मचारी को ई रिक्शा से कचरा ढोना है। हम अपने तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर सुरेंद्र कुमार गौतम,बिनोद पासवान,राजेश रावत, सुरेश भारती,अजय कुमार ओझा, श्याम देव, धर्मनाथ, रमेश भारती, सुखलाल, नरेश, स्माइल अंसारी,शिव प्रसाद, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top