SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के घोरावल ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों की दांतों के प्रति लापरवाही के कारण मुख संबंधी बीमारियां कैंसर जैसी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाती हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने यह विशेष अभियान शुरू किया है। शिविर में हाइजीनिस्ट नागेंद्र कुमार ने बच्चों के दांतों और मुख की जांच की तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद, आशा कार्यकर्ता गीता मिश्रा, डॉ अशोक कुमार और महिपाल सिंह गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कुष्ठ रोग से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि 10 फरवरी से एक विशेष डोर टू डोर अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में कृमि नाशक और फाइलेरिया उन्मूलन की दवाएं वितरित की जाएंगी।
.