Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(घोरावल)। न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र लहास पर स्थानांतरित अनुदेशक साथियों जय सिंह, पूमावि परसौना एवं मनोज कुमार पूमावि कन्हारी का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह रहे व अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वय द्वारा वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

Blog single photo

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने स्थानांतरित अनुदेशक साथियों के अन्यत्र चले जाने से स्थानीय बच्चों, अभिभावकों के लिए क्षति बताया। जय सिंह के द्वारा दुरूह क्षेत्र के बच्चों के साथ कार्य करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर तक पहुंचानें के लिए उनकी जितनी सराहना की जाय कम है। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार व आभार ज्ञापन श्याम नारायण कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम मे एआरपी धर्मराज सिंह, प्रदुम्न कुमार, सौरभ कार्तिकेय, संजय, मीरा सिंह, श्रेया जायसवाल, मानसी गुप्ता, अल्पना सविता,नीलम, सावित्री, रेखा,राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश,प्रवीण श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, दिलीप,भरत लाल सहित सभी शिक्षक साथीगण उपस्थित रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top