Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत शीतला चौक पर शराब के नशे मे धुत मनबढ़ किस्म के लोगों द्वारा सरेराह भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मारपीट व फायरिंग कर कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने व आम जन मानस में भय का माहौल उत्पन्न कर लोक शांति भंग करने पर थाना रॉबर्ट्सगंज में दिनांक 01.02.2025 को मु0अ0सं0-116/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 324(4), 109(1) भारतीय न्याय संहिता व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत कर 04 नफर अभियुक्तगण 1. राजाबाबू सोनकर पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 3. जनमेजय सिंह पुत्र शिव गोपाल निवासी गोधईया थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, 4. नितीश उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 रवीन्द्र निवासी ग्राम रौप चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.02.2025 को समय लगभग 13.35 बजे शीतला मंदीर के पास रॉबर्ट्सगंज से उक्त घटना में संलिप्त 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 अनूपचन्द्र दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 भरतलाल यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 अनिल गोड़ थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 राजहंस कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र शामिल रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top