SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में वाँछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.01.2025 को थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/25 धारा-137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम अंशू प्रजापति से सम्बन्धित अभियुक्त अंशू प्रजापति पुत्र हरेकृष्ण प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 02.02.2025 को मुखबीर खास की सुचना से अभियुक्त को सुकृत बाजार से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दआरी थाना राबर्ट्सगंज, का0 देवेन्द्र कुमार चौकी हिन्दआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
.