Breaking News
24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     खनन घोटाले में फंसे अफसर, 2017 की गड़बड़ी पर चला विभागीय डंडा     |     भैंस बचाने उतरा युवक खुद काल के गाल में समाया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• आदिवासी महिलाओं को प्रलोभन देकर विवाह कराने और अनुचित लाभ उठाने का आरोप

दुद्धी(सोनभद्र)। आदिवासी महिलाओं से विवाह कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुद्धी कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिलाओं को प्रलोभन देकर पहले विवाह किया गया और बाद में उनका अनुचित लाभ उठाते हुए धर्म परिवर्तन कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

• आरोपियों की पहचान सामने, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है, जबकि चार आरोपी बघाडू क्षेत्र के रहने वाले हैं। मु0 तनवीर, जाकिर हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, गुलाम सरवर और मुहम्मद इमरान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।





Top