Breaking News
24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     खनन घोटाले में फंसे अफसर, 2017 की गड़बड़ी पर चला विभागीय डंडा     |     भैंस बचाने उतरा युवक खुद काल के गाल में समाया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चूना-पत्थर खदान अनियमितता में सात अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। वर्ष 2017 में चूना-पत्थर और पत्थर खदानों के संचालन में हुई अनियमितताओं के मामले में अब बड़ा एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने सात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। आरोप है कि तैनाती के दौरान खदान संचालन में लापरवाही बरती गई, जिससे तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हो सका और शासन को नुकसान उठाना पड़ा।

• कई बड़े नाम जांच के घेरे में, विभाग में मचा हड़कंप

कार्रवाई की जद में चार ज्येष्ठ खनन अधिकारी और तीन खनिज मुहर्रिर शामिल हैं। इनमें तत्कालीन ज्येष्ठ खनन अधिकारी जेपी द्विवेदी (सेवानिवृत्त), महेंद्र चंद्र प्रकाश तिवारी, कमला शंकर उपाध्याय, सुनील कुमार के साथ कर्मचारी कल्लोलिनी चौबे, कमलेश कुमार राय और आशीष कुमार के नाम सामने आए हैं। मंडलायुक्त मिर्जापुर की आख्या में लापरवाही उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।





Top