Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• वारंटी टॉप-10 अपराधी भी दबोचा गया, 20 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई

को0देहात(मीरजापुर)। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। आरोप है कि 17 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी अफसर पुत्र मुमताज निवासी जसोवर को पुलिस ने 3 मई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में धारा 137(2), 352, 64(2)(एम) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई।

• हिस्ट्रीशीटर समेत 20 लोगों पर भी चला कानून का शिकंजा

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर वारंटी सलीम पुत्र कलीम निवासी बसई खुर्द को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों में कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया, जिसमें अदलहाट, लालगंज, जिगना, संतनगर, अहरौरा और मड़िहान थाना क्षेत्र शामिल रहे।





Top