Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• भूमि चिन्हांकन तत्काल पूरा करने और फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक निस्तारण के दिए निर्देश

अनपरा(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शक्तिनगर स्थित ए.के. गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत अनपरा में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। एसटीपी के लिए अब तक भूमि चिन्हांकन न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा और संबंधित लेखपाल को तत्काल भूमि चिन्हित कर सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

• विकास कार्यों की समीक्षा, फ्लाई ऐश निस्तारण पर भी दिए दिशा-निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने क्षेत्र में फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं नियमानुसार निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों और परियोजना अधिकारियों को पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।





Top