Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Thursday 17th September 2026 12:22:00 PM

तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बच्चों की शैक्षिक प्रगति और नियमित उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से किया गया संवाद

घोरावल(सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जिले के एसआरजी, विकास खंड के समस्त एआरपी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोज में भोजन ग्रहण किया तथा उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।


Blog single photo

• अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बैठक में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, विद्यालय में सहभागिता और अभिभावकों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका कौसर जहाँ सिद्दीकी समेत विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top