Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Sunday 1st November 2026 11:10:00 AM

वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• करीब 40 वर्षीय मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस, लोढ़ी मर्चरी हाउस में रखा गया शव

चोपन(सोनभद्र)। वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोपन की ओर जा रही ट्रेन से यह हादसा हुआ। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद रेलवे और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

• पंचायतनामा की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top