Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Saturday 31st October 2026 08:34:00 PM

विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 3 नवंबर को घोरावल और 4 नवंबर को दुद्धी में लगेगा रोजगार मेला, सुबह 10 बजे से शुरू होगा आयोजन

सोनभद्र। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभावार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साह ने बताया कि विधानसभा घोरावल का रोजगार मेला 3 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी के परिसर में आयोजित होगा। इसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

• दुद्धी में आईटीआई परिसर में लगेगा मेला

विधानसभा दुद्धी का वृहद रोजगार मेला 4 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी के परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना तथा उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top