रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाने एवं हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गावती गुप्ता ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, एकता, परिश्रम और देशप्रेम की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनय सिंह, रवि गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, करन कुमार, नीलम कुमारी, नीलम शाह, अनुपमा चौबे, श्यामलता पनिका, पुष्पा पाल, अनिता गुप्ता, पुष्पा पनिका, संगीता सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, कल्पना जायसवाल, कंचन गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
.