Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Saturday 31st October 2026 08:29:00 PM

विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• साहित्यिक एवं रचनात्मक योगदान के लिए प्रयागराज में मिला सम्मान, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र/प्रयागराज। साहित्यिक संस्था जगदीश साहित्य संस्थान के द्वितीय स्थापना दिवस पर शनिवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज में काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से आए प्रतिष्ठित कवियों, लेखकों एवं साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा ने अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

• साहित्यिक योगदान को देखते हुए प्रदान की गई मानद उपाधि

समारोह में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुल सचिव, उपकुलपति एवं मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों ने राम अनुज धर द्विवेदी को उनके लेखन, कविता संग्रह, साहित्यिक गतिविधियों में सहभागिता एवं रचनात्मक योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र, पट्टिका, स्मृति चिह्न, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं संस्थापिका/महासचिव जगदीश कौर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कई अन्य साहित्यकारों को भी मानद उपाधियां प्रदान की गईं तथा पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, लेखक एवं साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top