रघुराज सिंह संवाददाता
सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल सोनभद्र विभाग की सामूहिक बैठक रॉबर्ट्सगंज बाजार स्थित अरिहंत होटल में संपन्न हुई। प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र भाई के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार देने पर चर्चा की गई। हितचिंतक अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा श्रद्धेय अशोक सिंघल की आगामी जयंती को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई।
• रोहित सिंह बघेल को मिली नई जिम्मेदारी
बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए रोहित सिंह बघेल को विहिप का जिला सत्संग प्रमुख नियुक्त किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ओम की ध्वनि के साथ निर्णय का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रांत सह मंत्री सत्य प्रकाश, प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र, विभाग मंत्री राजीव, सोनभद्र जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडे, रेणुकूट जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक शशिकांत दुबे सहित दोनों संगठनात्मक जिलों के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।