Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Sunday 1st November 2026 11:16:00 AM

राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण को उमड़े श्रद्धालु

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम सभा डोडहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित नंदकिशोर पांडेय ने राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा दिए गए श्राप तथा महर्षि विभाण्डक से जुड़ी पौराणिक कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। महाभारत प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि युद्ध से पूर्व अर्जुन और दुर्योधन भगवान श्रीकृष्ण के पास सहायता मांगने पहुंचे थे। भगवान ने एक ओर नारायणी सेना और दूसरी ओर स्वयं को चुनने का विकल्प दिया, जिसमें दुर्योधन ने सेना और अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण को चुना। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अटूट विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

• भजन-कीर्तन से गूंजा कथा पंडाल

कथा के दौरान मधुर भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे। आयोजन को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति एवं निधि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी पत्नी राजकुमारी दुबे रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान केपी पाल, रामजी द्विवेदी, कृष्णकांति जायसवाल, सुभाष जायसवाल, आशीष प्रदीप, शशि ,सीमा ,ज्योति, निधि, रामहित गुप्ता, शिवकांति दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top