Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नवागत ईओ की पहली बोर्ड बैठक में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को चेयरमैन कमलेश मोहन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। नवागत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार निषाद के कार्यभार संभालने के बाद हुई पहली बैठक में नगर की आय बढ़ाने के साथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गृहकर के निर्धारण, दरों और वसूली व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने मंथन किया तथा नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। त्योहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान, जर्जर सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण समेत कई प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

• तीन मनोनीत सभासद बैठक से रहे गैरहाजिर, प्रतिनिधियों ने रखीं वार्डों की समस्याएं

बैठक में नवागत ईओ अजय कुमार निषाद ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में तीनों मनोनीत सभासद सुमित सोनी, धनंजय रावत और पूजा कश्यप में से कोई भी उपस्थित नहीं रहा। वहीं महिला सभासदों की व्यक्तिगत उपस्थिति भी नहीं रही और उनकी जगह सभासद प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होकर अपने-अपने वार्डों की समस्याएं एवं सुझाव रखे। बैठक में निरंजन कुमार, धीरज जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू, आमेश सिंह, राकेश आजाद, शाहिद आलम, कार्यालय बाबू आलोक समेत सभासद प्रतिनिधि आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, अंका कुमार और शाहनवाज अली मौजूद रहे।





Top