Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• शाहगंज पुलिस ने तीन टीमें गठित कर शुरू की थी तलाश, परिजनों को सौंपे बच्चे

शाहगंज(सोनभद्र)। थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम दुढेर (तिवारी) निवासी करीब 15 वर्षीय सौरभ तिवारी और मुस्तफा स्कूल से घर आने के बाद बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। 16 सितंबर को शाम करीब 4:23 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने परिजनों को साथ लेकर संभावित स्थानों पर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी और लगातार आवश्यक जानकारी जुटाई।

• 19:25 बजे दोनों बच्चे सकुशल लौटे

पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप करीब तीन घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल अपने घर लौट आए। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाहगंज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।





Top