Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• पांच गांवों के ग्रामीणों ने लगाया नियमित जलापूर्ति नहीं होने का आरोप, एसडीएम ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के महुली क्षेत्र में मलिया नदी से होने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले करीब 15 दिनों से बंद होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक महुली, पतरिहा, फुलवार, पोलवा और हिराचक गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दूसरे जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर जल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कभी कुछ दिनों तक पानी मिलने और फिर लंबे समय तक आपूर्ति बंद रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

• ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की उठाई मांग

ग्रामीण वीरेंद्र कनौजिया, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, विजेंद्र कनौजिया और राजकिशोर ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मामले में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी की सप्लाई तत्काल चालू करा दी जाएगी और ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


Blog single photo

.




Top