Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुनाया प्रसंग || विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन || वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत || विधानसभावार दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर || विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी || छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडलों से दिखाई प्रतिभा, करियर मेले में मिली भविष्य की राह || लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा || बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव
Thursday 17th September 2026 12:15:00 PM

दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• 70वें वर्ष में प्रवेश करेगा मां काली पीठ का दुर्गा पूजा महोत्सव, व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

विंढमगंज(सोनभद्र)। मां काली मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं डांडिया कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति का गठन करते हुए पूर्व पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से यथावत रखा गया। वर्ष 2026 में आयोजन के 70वें वर्ष में प्रवेश करने को लेकर विशेष तैयारियों पर चर्चा की गई। वर्ष 1956 से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा के तहत पूजा-पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम, डांडिया महोत्सव, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। संरक्षक मंडल में अशोक जायसवाल, विनोद जायसवाल, अरुण जायसवाल, पप्पू गुप्ता, नन्दलाल केसरी, अरविन्द जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल (डब्लू), राकेश केशरी, मुन्ना केसरी, राम सकल जायसवाल, सुनील गुप्ता (सन्नी गुप्ता) एवं सियाराम गुप्ता को रखा गया।

• रविशंकर जायसवाल अध्यक्ष और प्रवेश गुप्ता को प्रबंधकर्ता की जिम्मेदारी

समिति में रविशंकर जायसवाल को अध्यक्ष, प्रवेश गुप्ता को प्रबंधकर्ता और राजीव रंजन तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित राज एवं सियाराम गुप्ता को भी दायित्व सौंपा गया। रविन्द्र जायसवाल उर्फ बाबू, उदय जायसवाल, किशोर पटवा, अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, किसलय मयूर, अशोक कुमार (एडवोकेट), शिवम् जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की आयोजन में सहभागिता रहेगी। बैठक में श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा हमराहियों के साथ मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top