Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  ईमरान उर्फ राजा संवाददाता

• नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर धमकाने का आरोप, पुलिस ने ₹6,920 नगद व मोबाइल किया बरामद

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रायपुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने, नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता और उसके साथियों ने वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया था। शादी की रस्म के बाद कथित तौर पर उसे डराया-धमकाया गया और रकम की वसूली की गई। मामले में थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी।

• हिन्दुआरी पुल के पास दबोची गई आरोपी, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ₹6,920 नगद और एक कीपेड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया। कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।





Top