Breaking News
व्यापारियों की आवाज गूंजी, प्रांतीय बैठक में उठे बड़े मुद्दे, सरकार से ठोस समाधान की मांग     |     रफ्तार का खूनी खेल, टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत     |     घोरावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लंबे समय से फरार 4 अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• देवर्षि नारद जयंती पर जुटे पत्रकार, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का दिया संदेश

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में सृष्टि के प्रथम पत्रकार माने जाने वाले देवर्षि नारद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ राजेश कुमार राय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, डॉ लवकुश प्रजापति और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में सटीक और संतुलित खबर देना बड़ी जिम्मेदारी है और पत्रकारों को दोनों पक्षों को सामने लाकर निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

• समाज और सरकार के बीच सेतु हैं पत्रकार, एकजुटता का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देवर्षि नारद को प्रथम संवाददाता बताते हुए उनके संवाद कौशल को आज भी प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता में सत्य, निष्पक्षता और निर्भीकता सबसे महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कमलेश मोहन ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच मजबूत कड़ी होते हैं। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। इस दौरान भास्कर गुप्ता, उपेंद्र कुमार तिवारी, विवेकानंद मिश्रा, अशोक कन्नौजिया, रवि सिंह, दीपक जायसवाल, इब्राहिम खान, राकेश गुप्ता, पप्पू यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम अग्रहरी, मनीष कुमार, दैवीशक्ति उर्फ राजा, सेराजुल हुद्दा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे और अंत में पत्रकारों ने समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।





Top