Breaking News
अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज     |     विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार     |     टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• आधी रात को घर में घुसकर किया हमला, गर्दन पर वार से मचा हड़कंप

दुद्धी(सोनभद्र)। अमवार चौकी के सिधवादामर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां भाई ने ही अपनी बहन के पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। रजवंती देवी ने अपने सगे भाई राजेश पुत्र पांचू राम पर आरोप लगाया है कि वह देर रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और बेवजह विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए पहले मारपीट की और फिर उनके पति सीताराम को भी बेरहमी से पीटा।

• बीच-बचाव के बाद लौटा आरोपी, फिर किया जानलेवा वार

दुद्धी(सोनभद्र)। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी को भगा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह कुल्हाड़ी लेकर दोबारा लौट आया और सीताराम की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top