Breaking News
अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज     |     विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार     |     टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• 5 साल की बच्ची के कूल्हे की हड्डी टूटी, गंभीर चोटों के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत के कोरगी में शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय सपना, पुत्री ओमप्रकाश, को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां ईएमटी अभिषेक और चालक विजय राजभर ने तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जिससे समय रहते इलाज शुरू हो सका।

• कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर, दूसरी टांग में भी गंभीर चोट

सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के बाएं पैर के कूल्हे की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है, जबकि दाएं पैर में भी गंभीर चोट के चलते फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद बाइक सवार युवक घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में लगा रहा, वहीं घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।





Top