Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर आक्रोश

ओबरा(सोनभद्र)। शारदा मंदिर के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार टिप्पर वाहन का कहर देखने को मिला, जहां बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे ऑटो के जरिए सीएचसी चोपन भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिंगरौली निवासी करन यादव पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जो रेलवे में सिंहा एंटरप्राइज कंपनी के ठेकेदार के साथ काम करता था।

हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण बिना नंबर प्लेट या नियमों की अनदेखी कर भारी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने बाइक और टिप्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top