Breaking News
व्यापारियों की आवाज गूंजी, प्रांतीय बैठक में उठे बड़े मुद्दे, सरकार से ठोस समाधान की मांग     |     रफ्तार का खूनी खेल, टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत     |     घोरावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लंबे समय से फरार 4 अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जीएसटी सरलीकरण, ऑनलाइन व्यापार पर रोक और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुधार को लेकर जोरदार मांग

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रांतीय बैठक लखनऊ के होटल मैरियाड में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष/आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। नितिन अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। इस दौरान सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने, ट्रिब्यूनल व्यवस्था, ऑनलाइन व्यापार पर रोक, औद्योगिक क्षेत्र के विकास और सिटी अस्पताल की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी प्रक्रिया जटिल है और वैट रजिस्ट्रेशन में तकनीकी दिक्कतों के कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही है।

• ऑनलाइन व्यापार और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

कौशल शर्मा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही उन्होंने जनपदों में पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था न होने, लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान भारी चालान की समस्या और एमएसएमई योजनाओं का पूरा लाभ न मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकों में फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं, जबकि समय सीमा निर्धारित है। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।


Blog single photo

.




Top