SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र में शिव-शक्ति मिलन के पावन अवसर पर शिव बारात एवं विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 15 फरवरी (रविवार) को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। शिव बारात का शुभारंभ प्रेम कुटीर आश्रम, घोरावल बाजार से होकर शिवद्वार धाम तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तगण भक्ति और उत्साह के साथ शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालु शिव बारात और विवाह समारोह के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए समस्त हिंदू समाज द्वारा क्षेत्रवासियों को आदर सहित आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश देने का उद्देश्य भी रखा गया है।