Breaking News
हादसा नहीं, साजिश निकली मौत की कहानी: ट्रक से रच दी गई हत्या की पूरी पटकथा उजागर     |     24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     खनन घोटाले में फंसे अफसर, 2017 की गड़बड़ी पर चला विभागीय डंडा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• महीनों की जांच के बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घोरावल(सोनभद्र)। 08 दिसंबर को खुटहा बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना अब चौंकाने वाली साजिश में बदल गई है। पुलिस के अनुसार क्रेटा कार चालक राजेश यादव की मौत सामान्य एक्सीडेंट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। 17 अप्रैल को पुलिस ने गुरेठ मोड़ से ओदार जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार किया, जो इस पूरे घटनाक्रम में शामिल था। पहले यह मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों ने पूरी कहानी पलट दी।

• पुरानी रंजिश में रची गई थी खौफनाक साजिश

पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2023 में अनुराग पाल के अपहरण और हत्या के मामले में राजेश यादव आरोपी था और जमानत पर बाहर था। इसी रंजिश में मंगल पाल ने हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत ट्रक खरीदा गया और मौके पर पहले से तैयारी कराई गई। जैसे ही राजेश यादव अपनी कार से निकला, ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी गई और घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में साजिश का खुलासा करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





Top