Breaking News
नहाने गया युवक बना मौत का शिकार, एक पल की फिसलन ने बुझा दी जिंदगी     |      हादसा नहीं, साजिश निकली मौत की कहानी: ट्रक से रच दी गई हत्या की पूरी पटकथा उजागर     |     24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पांच वर्ष पूर्व हो चुकी थी मौत, पुत्र को न्यायालय के चक्कर लगाने को मजबूर

सोनभद्र(बभनी)। बभनी थाना क्षेत्र के करमघटी गांव में आपसी रंजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति पर न्यायालय से मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मरहू पुत्र शिव दास की मृत्यु 29 फरवरी 2021 को वाराणसी स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दिसंबर 2025 में उनके नाम से धमकी आदि का मुकदमा न्यायालय में दर्ज करा दिया गया। मामले की जानकारी तब हुई जब पुलिस नोटिस तामील कराने मृतक के घर पहुंची।

मृतक के छोटे पुत्र जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल निवासी विजय जायसवाल ने जमीन हड़पने की नीयत से उनके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को पेशी तय थी, लेकिन उस दिन न्यायालय बंद होने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी, जबकि सोमवार को पुनः पेशी है। पिता की मृत्यु के पांच वर्ष बाद मुकदमा दर्ज होने से परिवार भयभीत है और मृतक का पुत्र मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर न्यायालय के चक्कर काट रहा है। स्वजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर फर्जी मुकदमे पर कार्रवाई की मांग की है।





Top