Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• खेल-खेल में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला राजो में झूला झूलते समय 8 वर्षीय असिया खान पुत्री शमशीर खान की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार परिवार के लोग एक रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर में बच्चे दुपट्टे के सहारे बने झूले पर खेल रहे थे। इसी दौरान असिया झूले में फंस गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब परिजन वापस लौटे तो उन्हें बच्ची अचेत अवस्था में मिली। उठाकर देखा गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

• परिजनों ने नहीं चाही पुलिस कार्रवाई

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से बातचीत में परिजनों ने बताया कि वे किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं और शाम को अंतिम संस्कार/दफन की तैयारी की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार झूले से गिरने के कारण मौत हुई है तथा परिजनों की ओर से थाने में कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है।





Top