Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकासखंड दूध्दी के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा निवासी विष्णु धारी यादव के पुत्र नागेंद्र कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Indian Institute of Management Ranchi से “ह्यूमन एआई कोलेब्रेशन इन ऑपरेशन मैनेजमेंट” विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। 28 मार्च 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीक्षांत समारोह के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। नागेंद्र कुमार की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही





Top