Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बभनी(सोनभद्र)। अपना दल (एस) की दुद्धी विधानसभा के दक्षिण जोन की मासिक बैठक रविवार को बभनी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने की, जबकि आर.के. गुड्डू भाई वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव आर.के. भाई जी ने किया। मुख्य अतिथि बभनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बेबी राजन सिंह एवं म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और आगामी पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

• कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

बैठक में जयप्रकाश जायसवाल एवं आर.के. गुड्डू भाई ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें तथा जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय पर बल दिया। दिनेश कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में सोहरलाल, राकेश सिंह, सोनू कुमार, सतीश कुमार जायसवाल, नीरज चौबे, डॉ. सुधीर सहानी, रामप्रसाद, गजानंद, हरिप्रसाद मंत्री, लालमन, राजेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top