Breaking News
खबरें पढ़ें
भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह || नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण
Sunday 11th October 2026 04:21:00 PM

परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान, 20 अक्टूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश स्थापना के दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन) पी.के. नायक, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक पी. लक्ष्मी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहु एवं आर.एन. वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, एस.के.बी. पाठक, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति समेत अनेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान और आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस दौरान परियोजना प्रमुख ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

• 20 अक्टूबर तक मंदिर और पूजा पंडाल में होंगे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के बीच आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 20 अक्टूबर तक मंदिर और पूजा पंडाल में नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने कहा कि मां जगदंबा की उपासना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से शक्ति साधना के इस महापर्व में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परियोजना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूजा समिति एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता ने धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।


Blog single photo

.




Top