दुद्धी(सोनभद्र)। संविधान दिवस के अवसर पर दुद्धी स्थित डीपीएस स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सशक्त फाउंडेशन के अरविंद तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण एवं उससे उत्पन्न विभिन्न बीमारियों के प्रति बच्चों और शिक्षकों को जागरूक किया। उन्होंने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान बताते हुए इसके इस्तेमाल से बचने की अपील की।
• कपड़े और कागज के थैलों के प्रयोग पर दिया जोर
अरविंद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े एवं कागज के थैलों का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
मनीष कुमार संवाददाता






