Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Thursday 26th November 2026 04:34:00 PM

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

Blog single photo
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ा राखड़ लोड ट्रेलर, एक चालक ने कूदकर बचाई जान

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोहरा सबस्टेशन के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अनपरा की ओर से राखड़ लोड कर आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गया और सामने से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

• पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, सीओ सिटी ने की दो मौतों की पुष्टि

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में एक वाहन चालक बताया जा रहा है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान की विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। भीषण आग और हादसे के कारण मार्ग पर हड़कंप मचा रहा।





Top