Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Thursday 26th November 2026 06:46:00 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी

बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंद नगर में संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक लॉ प्रदीप कुमार को सलामी देने के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होती है और प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान एवं अध्ययन करना चाहिए।

• संविधान लोकतंत्र की आत्मा, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनंत मोहन ने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जो सरकार को नियंत्रित करने के साथ नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है। अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. आरके झा ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज पांडेय, एसपी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, माधुरी यादव, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, बबिता कन्नौजिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Blog single photo





Top