घोरावल(सोनभद्र)। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में कला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस चौरसिया सहित द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार पाल एवं दिनेश पाठक ने किया।
• शिक्षकों के निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इतिहास प्रवक्ता नंद कुमार मिश्र, नागरिक शास्त्र प्रवक्ता जेपी मिश्र एवं भूगोल प्रवक्ता लवकुश सिंह पटेल शामिल रहे। इस अवसर पर अर्चना पटेल, अली मुख्तार, मुमताज अली, पवन पटेल, गगन बिहारी पाठक, विजय कुमार, हदीस आलम, शिवानी वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
सौरभ की रिपोर्ट






