Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Thursday 26th November 2026 06:49:00 PM

संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दस लाख रुपये की लागत से बनेगी बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट और प्रकाश व्यवस्था

दुद्धी(सोनभद्र)। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी स्थित बौद्ध विहार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करीब दस लाख रुपये की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़, राजेश धुसिया एवं ममता मौर्या सहित अन्य अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ ने कहा कि बाबा साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

• बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट और प्रकाश व्यवस्था सहित होंगे विकास कार्य

बीडीओ प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह एवं अवर अभियंता शिवराज यादव ने बताया कि करीब दस लाख रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य के तहत बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत प्रतिनिधि कमल कुमार कानू, ग्राम प्रधान मानिक चंद्र 'मुन्ना', बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष कालीचरण खाड़ीलकर, श्याम बिहारी, मोनू सिंह, गोरखनाथ, राकेश भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Blog single photo





Top