Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने भवानीपुर में किया भूमि पूजन, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

घोरावल(सोनभद्र)। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए 41 स्थानों पर भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने करमा ब्लॉक के भवानीपुर गांव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर संविधान के मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

• भेदभाव रहित समाज और भाईचारे को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करता है। बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में भेदभाव रहित वातावरण, सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने और सामाजिक समानता के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।


Blog single photo





Top