Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

दुद्धि(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा में आयोजित अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला में भक्ति, आस्था और धार्मिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। श्री रामलीला नाटक के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण जन्म, रावण के आतंक, भगवान श्रीराम के जन्म और आकाशवाणी से जुड़ी लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रावण के अत्याचारों के दृश्यों से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम के जन्म का मंचन होते ही पूरा रामलीला परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आनंद लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक देर तक रामलीला का मंचन देखते रहे। कलाकारों के अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावविभोर करने के साथ उनका भरपूर मनोरंजन किया।

• आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन हो रहा मंचन

रामलीला के दौरान आकाशवाणी के माध्यम से रावण के अंत और भगवान श्रीराम के अवतार की कथा को दर्शाया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए डुमरडीहा सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केयर हॉस्पिटल के डॉ. अशोक मौर्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौड़, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, संरक्षक नंदू प्रसाद मौर्य, डॉ. अजय कुमार, रमेश चंद कुशवाहा और विष्णु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





Top