Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• ग्राम प्रधान फूलपती और कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौड़ ने फीता काटकर किया रामलीला मंचन का उद्घाटन

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शनिवार रात ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। करीब 100 वर्षों से अनवरत आयोजित हो रही इस रामलीला के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। रामलीला मंचन शुरू होने से पहले विधिवत मुकुट पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान फूलपती और विशिष्ट अतिथि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौड़ एवं ओम प्रकाश ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत अतिथियों ने रिबन काटकर रामलीला मंचन का औपचारिक उद्घाटन किया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

• पारंपरिक आयोजन में ग्रामीणों की रही सहभागिता

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर रमेश चंद कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, आनेश्वर कुशवाहा, चंदन मौर्य, उदय प्रताप मौर्य, राजेंद्र गौड़, ओम प्रकाश मौर्य, सुभाष चंद्र मौर्य, महेंद्र पनिका, धीरेंद्र कुमार पनिका, अजय कुमार मौर्य, डॉ. जय कुमार मौर्य, विजय कुमार मौर्य, भोला कुशवाहा, गंगा प्रसाद कुशवाहा, विजय कुशवाहा और सुरेंद्र पनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों की सहभागिता के बीच रामलीला के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।



Blog single photo

.




Top